यूपी बाढ़ : 26 जिले प्रभावित, 17,500 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

feature-top

लखनऊ, राज्य सरकार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 26 इलाकों से 17,500 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और अब तक किसी भी इंसान या मवेशी की जान जाने की खबर नहीं है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, बाढ़ से लगभग 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 4,847 लोग अभी राहत शिविरों में रह रहे हैं।


feature-top