अरुणाचल प्रदेश : SIR सुनवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने की गोलीबारी

feature-top

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के बोरडुमसा इलाके में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की सुनवाई के दौरान भीषण हिंसा और गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह बवाल ऑल अरुणाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन (AAPSU), बोरडुमसा स्टूडेंट्स यूनियन और अन्य संगठनों द्वारा मतदाता सूची में चकमा समुदाय के लोगों को शामिल करने के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान हुआ。 स्थिति बेकाबू होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पूर्ववर्ती धारा 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी l


feature-top