अंडमान और निकोबार के नए उपराज्यपाल बने डॉ. दिनेश शर्मा

feature-top

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल  नियुक्त किया है राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की घोषणा की गई। 

उनकी यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। डॉ. दिनेश शर्मा इस पद पर एडमिरल डी. के. जोशी (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे, जो अक्टूबर 2017 से इस केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के रूप में सेवाएं दे रहे थे।


feature-top