दिल्ली : 'होस्टल डेज' PG बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे कई छात्र

feature-top

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में एक छह मंजिला पेइंग गेस्ट इमारत ढह गई। इस भीषण हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि मलबे में दर्जनों छात्रों के दबे होने की आशंका है। मलबे से अब तक 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से कई की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है

 

बेसमेंट में मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस के पास स्थित सत्या निकेतन में हुआ। स्थानीय स्तर पर इस इमारत को 'हास्टल डेज' के नाम से जाना जाता था, जिसमें मुख्य रूप से छात्र रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब यह हादसा हुआ, तब इमारत के भीतर लगभग 50 लोग मौजूद थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह इमारत करीब 40 से 50 साल पुरानी थी, जिसमें बेसमेंट के अलावा पांच ऊपरी मंजिलें बनी हुई थीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेसमेंट में मरम्मत और खुदाई का काम चल रहा था, जिसके कारण कमजोर ढांचा पूरी तरह चरमराकर ढह गया।

 


feature-top