सिक्किम : मलबे की चपेट में आईं तीस्ता और च्याकोङ नदियाँ

feature-top

उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में एक भीषण भूस्खलन होने के कारण तीस्ता और च्याकोङ (Chyakoong) नदियों का प्रवाह आंशिक रूप से बाधित हो गया है। यह घटना चुंगथांग उप-मंडल के तहत नागा वन क्षेत्र में हुई। गनीमत यह रही कि इस आपदा में फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। 

 

 

यह भूस्खलन थेंग सुरंग के ठीक सामने, नए नागा-तोंसा मार्ग की सड़क कटिंग के ऊपर हुआ, जो तीस्ता और च्याकोङ नदियों का संगम स्थल है।भूस्खलन के कारण पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गया, जिससे दोनों नदियों के प्रवाह में आंशिक रुकावट पैदा हुई। कुछ समय के लिए तीस्ता नदी का प्रवाह भी प्रभावित हुआ।

मलबे के गिरने से नदियों में पानी का संचय बढ़ गया है और नदी का पानी अत्यधिक मटमैला हो गया है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कुछ समय के अवरोध के बाद फिलहाल तीस्ता नदी का प्रवाह सामान्य हो गया है और पानी प्राकृतिक रूप से बह रहा है।

 

 


feature-top