इसरो लॉन्च के पोस्टर पर सियासी संग्राम; पीएम मोदी की तस्वीर के नीचे अशोक स्तंभ देख भड़की कांग्रेस

feature-top

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के EOS-05 सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर भाजपा गोवा इकाई द्वारा साझा किए गए एक ग्राफिक को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस पोस्ट पर तीखी आपत्ति जताते हुए भाजपा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि इस पोस्टर में भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (अशोक स्तंभ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'पैरों में' दिखाया गया है, जो हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों का बड़ा अपमान है। 


feature-top