छ.ग : NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे पर ₹29 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

feature-top

छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, उनके भाई और चाचा पर एक व्यक्ति से ₹29 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीनों ने मिलकर व्यापारिक लेनदेन के नाम पर उनसे मोटी रकम ली और बाद में पैसे लौटाने से मुकर गए। रायपुर में पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है, जिससे राज्य की छात्र राजनीति में हड़कंप मच गया है।


feature-top