छ.ग : सिम कार्ड नियमों पर सख्ती, 9 से अधिक सिम कार्ड मिलने पर तुरंत बंद होंगे अतिरिक्त नंबर

feature-top

छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम, ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग ने एक ही नाम पर 9 से अधिक मोबाइल सिम कार्ड रखने वालों पर कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। राज्यभर में अब तक 10 हजार से ज्यादा ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की जा चुकी है जिनके नाम पर निर्धारित सीमा से ज्यादा कनेक्शन एक्टिव पाए गए हैं।

डिजिटल वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तहत ऐसे मामलों में 10वां या उससे अधिक संख्या वाला सिम कार्ड तुरंत ब्लॉक व सस्पेंड किया जा रहा है ताकि फर्जी आईडी पर एक्टिव नंबरों के दुरुपयोग को पूरी तरह रोका जा सके


feature-top