छ.ग : स्मार्ट मीटर विवाद पर चरणदास महंत ने CM साय को पत्र लिख लगाए गंभीर आरोप

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अपने पत्र में महंत ने आरोप लगाया है कि नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता बिजली के भारी-भरकम बिलों से परेशान हैं और उनका बिल सामान्य से 2 से 4 गुना तक बढ़कर आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि घर बंद रहने के बावजूद मीटर तेजी से चल रहे हैं, जिसे उन्होंने स्मार्ट मीटर के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा बताया।


feature-top