दुर्गा पूजा में मांसाहार पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल

feature-top

हावड़ा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) द्वारा दुर्गा पूजा के पंडालों के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और त्योहार के दौरान मांस खाने वालों को "पाखंडी" कहने के बाद पश्चिम बंगाल में एक नया सांस्कृतिक व राजनीतिक विवाद छिड़ गया l

 इस बयान पर बंगाल के निवासियों और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसे बंगाली खान-पान और विरासत पर सीधा हमला बताया गया l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस बयान से पूरी तरह दूरी बना ली। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा एक 'अलग दुनिया' से आते हैं और उनका बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें बंगाल के लोगों की थाली तय करने का कोई अधिकार नहीं है l भट्टाचार्य ने तर्क दिया कि खुद स्वामी विवेकानंद ने बंगालियों के मछली और मांस खाने का समर्थन किया था और उनसे बड़ा कोई बाबा नहीं हो सकता, इसलिए बंगाल के लोगों को इस बयान पर ध्यान देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है l


feature-top