राजस्थान निकाय चुनाव : BJP ने 42 बागी नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

feature-top

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों के पहले चरण में बागी उम्मीदवारों का समर्थन करने या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के कारण 42 पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। इनमें अजमेर के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत भी शामिल हैं।

बीजेपी के प्रदेश महासचिव श्रवण सिंह बागड़ी ने सोमवार रात प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर निष्कासन के आदेश जारी किए और कहा कि ये 42 लोग अनुशासनहीनता के दोषी पाए गए थे।


feature-top