बंगाल : CPI(M) कार्यालय में लगाई गई आग, ABVP कार्यकर्ताओं पर आरोप

feature-top

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में CPI(M) ने एक विरोध मार्च निकाला। यह मार्च सोमवार देर रात पार्टी के ज़िला दफ़्तर में तोड़-फोड़ और आगज़नी की कथित घटना के बाद निकाला गया।

CPI(M) ने अखिल भारतीय छात्र परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन ने इस आरोप से इनकार किया है। BJP ने भी अलग से इस आरोप को खारिज कर दिया है।


feature-top