गुजरात : पीएम मोदी ने किया BJP के हाईटेक 'नमो कमलम' कार्यालय का उद्घाटन

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण गुजरात के नवसारी शहर में बीजेपी के नए बने 'नमो कमलम' ऑफिस का उद्घाटन किया और कहा कि सत्ताधारी पार्टी की ताकत, पद और संगठन की मजबूती पूरी तरह से जनसेवा के लिए है। ऑफिस के उद्घाटन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नवसारी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई सालों तक लोगों से भारी समर्थन मिलने के बावजूद विकास के लिए काम करना जारी रखा।


feature-top