BJP के गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका मानहानि मुकदमा

feature-top

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह कानूनी कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक कथित फर्जी और एआई निर्मित ग्राफिक पोस्ट साझा करने को लेकर की गई है। इस मामले में CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरव दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को प्रतिवादी बनाया गया है।


feature-top