‘नाराज़ फूफा जी चिल्लाएंगे...’ PM मोदी ने फ्रेट कॉरिडोर को लेकर विपक्ष पर कसा तंज

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में ₹35,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश के विकास पर सवाल उठाने वाले आलोचकों पर तीखा हमला बोला और मजाकिया लहजे में उन्हें "नाराज़ फूफा जी" की संज्ञा दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की प्रगति से कुछ लोग कभी खुश नहीं हो सकते और वे हमेशा हर बात में नुक्स निकालने का बहाना ढूंढते हैं। 

आलोचकों पर 'फूफा जी' वाला तंज: मालगाड़ियों की इस रफ्तार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नाराज़ फूफा जी चिल्लाएंगे: अब ट्रक ऑपरेटरों का क्या होगा? ट्रक कहाँ जाएँगे? जिन्होंने ट्रक खरीदे हैं, उनका क्या होगा?”  पीएम मोदी ने समझाया कि फ्रेट कॉरिडोर से सड़कों का काम खत्म नहीं होगा, बल्कि माल तेजी से पहुंचेगा और ट्रक अन्य परिवहन कार्यों में लगे रहेंगे।


feature-top