DUSU चुनाव 2026: नॉर्थ कैंपस में 10-11 सितंबर को ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें पूरा शेड्यूल

feature-top

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के मद्देनजर प्रशासन ने 10 और 11 सितंबर को नॉर्थ कैंपस के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने वाली एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

डूसू (DUSU) चुनाव 2026 शेड्यूल

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आगामी चुनावों की समयसीमा इस प्रकार तय की गई है:

  • नामांकन की अंतिम तिथि: बुधवार, 10 सितंबर दोपहर 3:00 बजे तक ₹500 के डिमांड ड्राफ्ट और हलफनामे के साथ पर्चे जमा किए जा सकते हैं l
  • नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny): 10 सितंबर को ही दोपहर 3:15 बजे से कागजातों की जांच होगी और शाम 6:00 बजे तक वैध उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी l
  • नाम वापसी (Withdrawal): उम्मीदवार 11 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिसके ठीक बाद अंतिम उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होगी l
  • मतदान की तारीख: डूसू चुनाव के लिए वोटिंग बुधवार, 18 सितंबर को होगी. मॉर्निंग शिफ्ट के कॉलेजों के लिए मतदान सुबह 8:30 से दोपहर 1:00 बजे तक और इवनिंग शिफ्ट के लिए दोपहर 3:00 से रात 7:30 बजे तक चलेगा l

प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए विशेष नियम

अमूमन छात्र संघ चुनावों में नामांकन के लिए कॉलेज का आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य होता है। हालांकि, चूंकि कई नव-प्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्रों को अभी तक कार्ड जारी नहीं किए गए हैं, इसलिए वे निम्नलिखित वैकल्पिक दस्तावेजों के आधार पर अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भर सकते हैं: [1]

  • विधिवत सत्यापित कॉलेज फीस रसीद l
  • पासपोर्ट साइज फोटो लगा हुआ बोनाफाइड सर्टिफिकेट l
  • सरकार द्वारा जारी कोई भी वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)

यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन 

नामांकन दाखिल करने के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं:

  • प्रतिबंधित मार्ग: कैंपस के छात्र मार्ग, प्रोबिन रोड, यूनिवर्सिटी रोड और जी.सी. नारंग मार्ग पर दोनों दिन वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी l
  • गेट बंदी: नॉर्थ कैंपस का गेट नंबर 4 दोनों दिन पूरी तरह से बंद रहेगा l
  • पार्किंग नियम: सभी संकाय सदस्यों (फैकल्टी), स्टाफ और छात्रों को केवल गेट नंबर 1 के अंदर ही गाड़ियां पार्क करने का निर्देश दिया गया है, बशर्ते उनके पास विश्वविद्यालय का अधिकृत पार्किंग स्टिकर हो l


feature-top