गुजरात : वंदे मातरम गायन के बीच बैठे कांग्रेस विधायक, विधानसभा में बवाल

feature-top

गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन, उस समय एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया जब कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के गायन के दौरान बीच में ही बैठ गए l इस घटना के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे देश से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है l इमरान खेड़ावाला अहमदाबाद की जमालपुर-खाड़िया सीट से विधायक हैं और मौजूदा गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र मुस्लिम विधायक हैं l


feature-top