IRCTC घोटाला : लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश

feature-top

दिल्ली की अदालत ने IRCTC होटल घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय करने का आदेश दिया है। यह आदेश स्पेशल जज विशाल गोगने ने दिया। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के मामले में "पद के दुरुपयोग और अपराध से मिली कमाई" का "मजबूत संदेह" है। वे पटना में उस "दाग़दार ज़मीन" का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो उन्हें 2005 और 2014 के बीच लालू प्रसाद यादव के कहने पर ट्रांसफर की गई थी, जब वे केंद्रीय रेल मंत्री थे।


feature-top