1993 मुंबई ब्लास्ट : गैंगस्टर अबू सालेम की रिहाई याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

feature-top

1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सालेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, जहां अदालत ने उसकी 25 साल की सजा पूरी होने और समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि भारत-पुर्तगाल प्रत्यर्पण संधि के तहत दी गई संप्रभु गारंटी के आधार पर उसकी 25 साल की अवधि नवंबर 2030 में पूरी होगी, न कि अभी।


feature-top