CJP प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ आपराधिक अवमानना याचिका

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में आपराधिक अवमानना की एक याचिका दायर की गई है। दायर की गई इस याचिका में दास पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए न्यायपालिका की छवि धूमिल करने और कानूनी प्रणाली की स्वतंत्रता पर हमला करने का प्रयास किया है। यह याचिका भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब इकाई के राज्य महासचिव व अधिवक्ता नितिन गर्ग द्वारा दायर की गई है।


feature-top