BRICS शिखर सम्मेलन : दिल्ली के 300 KM दायरे में हवाई पाबंदी

feature-top

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए भारतीय विमानन अधिकारियों ने 11 से 13 सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसमान पर कड़े हवाई प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में गैर-अनुसूचित उड़ानों के संचालन पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक पूरी तरह रोक रहेगी। यह पाबंदी निजी चार्टर्ड विमानों, वीआईपी जेट्स और व्यावसायिक उड़ानों को प्रभावित करेगी, जबकि नियमित समय सारणी पर चलने वाली कमर्शियल उड़ानों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है


feature-top