तेलंगाना: सैन्य आर्मरी से भारी मात्रा में हथियार चोरी, रिटायर्ड हवलदार गिरफ्तार

feature-top

सिकंदराबाद कैंटोनमेंट के सैन्य शस्त्रागार (आर्मरी) से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और कारतूस चोरी करने के आरोप में तेलंगाना पुलिस ने 37 वर्षीय सेवानिवृत्त सेना हवलदार को गिरफ्तार किया है। तेलंगाना पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और हैदराबाद टास्क फोर्स के एक संयुक्त अभियान के तहत 11 दिनों तक चले बड़े तलाशी अभियान के बाद, पुलिस महानिदेशक (DGP) सी.वी. आनंद ने आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सभी हथियारों की शत-प्रतिशत रिकवरी की पुष्टि की।

गिरफ्तार किए गए पूर्व सैनिक की पहचान उप्पुथुल्ला मल्लेष (उर्फ राजू) के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले का रहने वाला है। मल्लेष साल 2010 में भारतीय सेना में शामिल हुआ था और मद्रास रेजिमेंट की 20वीं बटालियन में हवलदार के पद पर कार्यरत था।


feature-top