त्रिपुरा-मिजोरम सीमा विवाद सुलझाने की पहली हाईलेवल बैठक

feature-top

त्रिपुरा और मिजोरम ने अपने दशकों पुराने अंतर-राज्यीय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए पहली बार आधिकारिक उच्च स्तरीय बैठक की है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने  इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों राज्यों के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने अगरतला के स्टेट गेस्ट हाउस में मुलाकात कर इस जटिल मुद्दे के शांतिपूर्ण और सर्वसम्मत समाधान का खाका तैयार किया है l

यह बैठक पिछले दिनों उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) के सत्र के दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत का नतीजा है, जिसमें दोनों नेता प्रशासनिक स्तर पर जमीनी काम शुरू करने के लिए सहमत हुए थे l


feature-top