ओडिशा : डायन प्रथा रोकने के लिए नई नीति का मसौदा तैयार

feature-top

ओडिशा सरकार ने राज्य के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में डायन प्रथा (Witch-Branding) के नाम पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए 'ओडिशा राज्य डायन शिकार नीति (रोकथाम, संरक्षण और अभियोजन)-2026' का व्यापक मसौदा तैयार किया है। राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार की गई इस नई नीति का मुख्य उद्देश्य अंधविश्वास से जुड़े अपराधों पर रोक लगाना, पीड़ितों का तुरंत रेस्क्यू करना और कानूनी कार्यवाही में तेजी लाना है। 

यह नीति ऐसे समय में आई है जब हाल ही में देश की शीर्ष अदालत ने 'बालकू ओरम बनाम ओडिशा राज्य' (Balku Oram v. State of Odisha) मामले में डायन प्रथा को मानवीय गरिमा पर कलंक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी। 


feature-top