NIA कोर्ट : हाफिज सईद के खिलाफ फिर जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

feature-top

जम्मू और कश्मीर की एक विशेष एनआईए अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और प्रतिबंधित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ एक नया गैर-जमानती वारंट  जारी किया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा अदालत को यह सूचित किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया कि सईद वर्तमान में पाकिस्तान में छिपा हुआ है और जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है l वह पाकिस्तान से ही कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, धन और निर्देश भेजकर आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा है। 

विशेष एनआईए जज प्रेम सागर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 75 के तहत यह सामान्य गिरफ्तारी वारंट जारी किया और इसे तामील कराने के लिए डीआईजी, एनआईए जम्मू को भेज दिया है l दो महीने के भीतर हाफिज सईद के खिलाफ जम्मू अदालत द्वारा जारी किया गया यह दूसरा गैर-जमानती वारंट है l


feature-top