मध्य प्रदेश : 'डकैती एक्ट' के दुरुपयोग पर HC कि राज्य सरकार को फटकार

feature-top

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि 45 साल पुराने 'मध्य प्रदेश डकैती और अपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम' को क्यों न रद्द कर दिया जाए। यह कदम एक जनहित याचिका (PIL) के बाद उठाया गया है, जिसमें बताया गया था कि राज्य को डकैती-मुक्त घोषित किए जाने के बावजूद, 2020 से अब तक इस कानून के तहत 1,000 से ज़्यादा लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं।


feature-top