मुंबई में जारांगे पाटिल के अनशन पर रोक, आजाद मैदान में बेमियादी भूख हड़ताल की अनुमति खारिज

feature-top

मुंबई पुलिस ने मराठा आंदोलनकारी मनोज जारांगे पाटिल को आगामी 19 सितंबर से मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में बेमियादी भूख हड़ताल करने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है।जारांगे पाटिल की टीम द्वारा सौंपे गए आवेदन को खारिज करते हुए आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजा बिडकर ने 6 पन्नों का एक आधिकारिक पत्र जारी किया है।


feature-top