तमिलनाडु : 35 यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 20 से ज्यादा फंसे

feature-top

तमिलनाडु में एक प्राइवेट टूरिस्ट बस के पोन्नैयार नदी में करीब 30 फीट नीचे गिरने से 20 से ज़्यादा यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। यह भयानक हादसा तिरुवन्नामलाई जिले में चेंगम के पास बेंगलुरु-पुडुचेरी नेशनल हाईवे पर हुआ। बेंगलुरु से पुडुचेरी जा रही बस में करीब 35 यात्री सवार थे। खबर है कि बस सड़क से फिसल गई, पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सूखी नदी में जा गिरी।


feature-top