मणिपुर : तामेंगलोंग में हिंसक गोलाबारी, 4 की मौत और कई घायल

feature-top

मणिपुर के तामेंगलोंग ज़िले में हथियारबंद बदमाशों के दो अलग-अलग हमलों में एक जोड़े समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक छह साल का बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इन हत्याओं पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, "बेगुनाह नागरिकों के ख़िलाफ़ हिंसा की ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें मंज़ूर नहीं हैं और हमारे समाज में इनके लिए कोई जगह नहीं है।" साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।


feature-top