2013 रेप केस : SC के निर्देश के बाद तरुण तेजपाल ने गोवा कोर्ट में किया सरेंडर

feature-top

मशहूर न्यूज़ मैगज़ीन 'तहलका' के जाने-माने पूर्व एडिटर-इन-चीफ़ तरुण तेजपाल ने सोमवार को गोवा की मापुसा कोर्ट में 2013 के रेप केस में सरेंडर कर दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऐसा किया। सुप्रीम कोर्ट ने 63 साल के पूर्व एडिटर को सज़ा के ख़िलाफ़ उनकी अपील पर सुनवाई शुरू होने से पहले सरेंडर करने के लिए तीन हफ़्ते का समय दिया था। तीन हफ़्ते की यह समय-सीमा कल खत्म हो रही है।


feature-top