अजीत भारती विवाद : दिल्ली HC ने गिरफ्तारी से तुरंत राहत देने से किया इनकार

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने यूट्यूबर अजीत भारती को गिरफ़्तारी से तुरंत सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। उन पर सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) के नेता चंद्रशेखर आज़ाद के ख़िलाफ़ कथित टिप्पणी करने के मामले में सख़्त 'अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम' (SC/ST एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया था।


feature-top