ब्लैक पेपर एंटरटेनमेंट के द्वारा आयोजित गुरलीन पन्नू के कॉमेडी शो में झूम उठा रायपुर

feature-top

रायपुर | राजधानी में 13 सितंबर को शहीद स्मारक भवन में ब्लैक पेपर एंटरटेनमेंट द्वारा स्टैंडअप कॉमेडियन गुरलीन पन्नू का लाइव शो आयोजित किया गया। रविवार शाम आयोजित इस कॉमेडी शो में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। पूरा शहीद स्मारक भवन दर्शकों से भरा नजर आया और लोगों ने गुरलीन पन्नू की कॉमेडी और मजेदार अंदाज का जमकर लुत्फ उठाया।

शो में युवा दर्शकों के साथ बड़ी संख्या में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ पहुंचे थे। गुरलीन पन्नू ने अपने स्टैंडअप एक्ट से दर्शकों को खूब हंसाया और पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी-ठहाकों का माहौल बना रहा। दर्शकों ने भी कॉमेडी एक्ट को खूब पसंद किया और कार्यक्रम के दौरान जमकर तालियां बजाईं।

इस आयोजन में नवकार ज्वेलर्स टाइटल स्पॉन्सर, कंट्री रोल्स एसोसिएट स्पॉन्सर और ब्लैक पेपर एंटरटेनमेंट ऑर्गनाइजिंग पार्टनर रहा। वहीं गो टू फ्रेंड मार्केटिंग पार्टनर, एराया फिल्म्स फोटोग्राफी पार्टनर, ओमाया सूट्स हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, विजन एडवरटाइजर्स प्रिंट मीडिया पार्टनर, जेके मोशन इंडिया आउटडोर मीडिया पार्टनर, बुकमायशो और फाइंड योर वाइब टिकटिंग पार्टनर तथा महादेवा टाटा देवपुरी लॉजिस्टिक पार्टनर रहे। इसके अलावा गुप्ता एग्रो सोलर, श्री स्वस्तिक, मधुरम मोबाइल और पधारोजी कार्यक्रम के स्पॉन्सर रहे।

आयोजकों के मुताबिक, गुरलीन पन्नू का रायपुर शो दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के साथ सफल रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा और लोगों ने परिवार व दोस्तों के साथ स्टैंडअप कॉमेडी का आनंद लिया।


feature-top