दिल्ली : फतेहपुर बेरी में ताबड़तोड़ फायरिंग, जिम ट्रेनर की गोली मारकर की हत्या

feature-top

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में 28 साल के एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई; इस दौरान इलाके में करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। मृतक की पहचान विजय के तौर पर हुई है। सुबह करीब 10 बजे आया नगर गांव में बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर गोलियां चलाईं और फिर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।


feature-top