भोपाल रेल मंडल में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़! 'रेल नीर' और बेसन जांच में फेल

feature-top

भोपाल रेलवे डिवीजन में यात्रियों की सेहत के साथ बड़े खिलवाड़ का मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है l स्टेशन पर बिकने वाली आधिकारिक पानी की बोतल 'रेल नीर' और खान-पान में इस्तेमाल होने वाला बेसन जांच में सब-स्टैंडर्ड (घटिया स्तर का) पाया गया है l इस गंभीर लापरवाही के सामने आने के बाद रेलवे और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है l

  • घटिया रेल नीर: रेलवे स्टेशन पर सप्लाई की जाने वाली 'रेल नीर' बोतलबंद पानी के सैंपल शुरुआती क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए l
  • मिलावटी खाद्य सामग्री: प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में स्नैक्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा खुला बेसन भी बेहद घटिया दर्जे का पाया गया, जो इंसानी सेहत के लिए खतरनाक है l
  • इटारसी बेस किचन सील: इस मामले से जुड़े कड़े एक्शन के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की संयुक्त टीम ने इटारसी रेलवे स्टेशन के बेस किचन को सील कर दिया है l वहां भारी मात्रा में एक्सपायर्ड मसाले, घटिया चावल और दूषित कुकिंग ऑयल पाया गया था, जहां से भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में खाना सप्लाई होता था l


feature-top