3 विदेशी यात्रियों के इमिग्रेशन विवाद पर DIAL का स्पष्टीकरण, ‘हमें नहीं मिला कोई नोटिस’

feature-top

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने स्पष्ट किया है कि तीन इतालवी नागरिकों से जुड़े कथित सुरक्षा चूक मामले में उसे कोई कारण बताओ नोटिस  नहीं मिला है। दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए इन खबरों का खंडन किया है।

नोटिस किसे मिला 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) द्वारा जारी किया गया कारण बताओ नोटिस दिल्ली एयरपोर्ट को नहीं, बल्कि सीधे तौर पर एयर इंडिया (Air India) को जारी किया गया है। 

  • मंत्रालय ने एयर इंडिया के 'हब-एंड-स्पोक' (Hub-and-Spoke) ऑपरेशंस के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के उल्लंघन पर जवाब मांगा है, जिसके कारण ये तीनों विदेशी यात्री बिना इमिग्रेशन काउंटर जाए सीधे इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट में सवार हो गए।

feature-top