NEET से लेकर परीक्षा सुरक्षा तक, ABVP ने नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स को सौंपा सुधारों का रोडमैप

feature-top

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देश की प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े बदलाव और सुधारों को लेकर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय टास्क फोर्स को अपनी 'व्यापक सिफारिशें' सौंपी l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े इस छात्र संगठन ने NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, विश्वसनीय और छात्र-अनुकूल बनाने की पुरजोर वकालत की है l

ABVP ने देश के विभिन्न शहरों (पुणे, नागपुर, भोपाल, दिल्ली, चंडीगढ़ और दक्षिण बिहार) में छात्रों और विषय विशेषज्ञों के साथ गोलमेज सम्मेलन करने के बाद इन सुझावों का एक मसौदा तैयार किया है, जिसे तत्काल, मध्यम और दीर्घकालिक सुधारों में बांटा गया है l

प्रमुख सिफारिशें और बड़े सुझाव:

  • दो चरणों में परीक्षा : एबीवीपी का सबसे प्रमुख सुझाव यह है कि देश की सभी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को दो चरणों में आयोजित किया जाए l पहला चरण उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए हो और दूसरा चरण अंतिम चयन के लिए. संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी के अनुसार, इससे एकल उच्च-दबाव वाली परीक्षा का तनाव कम होगा l
  • साल में दो बार NEET परीक्षा: मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) को साल में दो बार आयोजित करने की संभावना तलाशने का सुझाव दिया गया है. इसमें छात्रों के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को मान्य माना जाए, ताकि एक ही दिन की परीक्षा पर अत्यधिक निर्भरता कम हो सके l
  • कंप्यूटर-आधारित और डिजिटल मूल्यांकन: परीक्षाओं में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट के उपयोग को बढ़ाने, डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू करने और एक एकीकृत परीक्षा प्रबंधन प्रणाली विकसित करने की सिफारिश की गई है l
  • कड़े सुरक्षा और केंद्र मानक: प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने, परीक्षा केंद्रों के लिए एक समान राष्ट्रीय मानक तय करने और मजबूत उम्मीदवार सत्यापन  सुनिश्चित करने को कहा गया है l
  • तकनीकी खराबी पर स्पष्ट प्रोटोकॉल: यदि परीक्षा के दौरान कोई तकनीकी या प्रशासनिक विफलता होती है, तो उसके लिए स्पष्ट दिशानिर्देश होने चाहिए और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुन: परीक्षा का प्रावधान हो l
  • केंद्रीय डैशबोर्ड और प्रश्न बैंक: एक राष्ट्रीय प्रश्न बैंक और पारदर्शिता के लिए एक केंद्रीय परीक्षा डैशबोर्ड स्थापित करने का सुझाव भी शामिल है l

feature-top