पंजाब : CM भगवंत मान के 'नकली पगड़ी' वाले बयान पर भड़का विवाद

feature-top

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। यह विवाद मान की उस टिप्पणी के कारण शुरू हुआ जिसमें उन्होंने पंजाब के अपने लगातार दौरों के दौरान सैनी की पगड़ी को "नकली पगड़ी" बताया था।

मान की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सैनी ने कहा है कि पगड़ी सिख गुरुओं के प्रति आस्था, सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर गुरुओं और पंजाब के लोगों का अपमान करने का आरोप भी लगाया।


feature-top