रायपुर : एक्सप्रेसवे पर आवारा मवेशियों का जमघट, कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली हुए हादसे के शिकार

feature-top

रायपुर में बने एक्सप्रेसवे के फाफाडीह एग्जिट ओवरब्रिज के पास छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता नितिन भंसाली की होंडा सिटी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वे और उनके ड्राइवर बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों और एक अचानक आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन आगे चल रही गाड़ी से टकराकर सीधे डिवाइडर में जा घुसी, हालांकि वे बेहद भाग्यशाली रहे कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच निकले।

एक्सप्रेसवे पर आवारा मवेशियों का जमघट कोई नई बात नहीं है, जिसके कारण पहले भी कई गंभीर और जानलेवा हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार प्रशासन इस अव्यवस्था पर कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा, यह एक बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा करता है।


feature-top