छ.ग : पुलिस आरक्षक भर्ती विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्णय

feature-top

छत्तीसगढ़ में करीब 6,000 पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अभ्यर्थियों को राहत दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), नियमों में संशोधन और अन्य कानूनी पेचों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया पर बने संशय को समाप्त कर दिया है और पारदर्शी तरीके से नियुक्तियों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ किया है।


feature-top