दिल्ली जू में बाड़े से भागा बंदर, केयरटेकर और पर्यटक पर किया हमला

feature-top

दिल्ली चिड़ियाघर में सुरक्षा व्यवस्था और बाड़ों के लॉकिंग सिस्टम पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहाँ एक बंदर के बाड़े से भाग निकलने के कारण भारी बवाल मच गया l बोनट मकाक प्रजाति के इस बंदर ने एक केयरटेकर पर जानलेवा हमला कर उसकी उंगली काट दी और पैरों में गहरे घाव कर दिए, जिसके बाद उसने भागकर एक पर्यटक पर भी हमला किया l


feature-top