कर्नाटक में ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ दो छंद गाने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती

feature-top

कर्नाटक हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर राज्य सरकार के उस हालिया आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें राज्य के सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो छंदों  को गाए जाने का नियम बनाया गया है। यह याचिका अधिवक्ता गिरीश भारद्वाज द्वारा दायर की गई है, जिस पर तत्काल सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष उल्लेख किए जाने की संभावना है l


feature-top