पंजाब : कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिन पायलट समेत कई बड़े नेता हिरासत में

feature-top

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सहित कई वरिष्ठ नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया l ये नेता संगरूर के एक दलित मजदूर गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के इस्तीफे और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर उनके आधिकारिक आवास की ओर विरोध मार्च निकाल रहे थे l


feature-top