यूनिटेक मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश.22 हजार घर खरीदारों को त्वरित न्याय पर जोर

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने को एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रवर्तन निदेशालय और दिल्ली पुलिस को संकटग्रस्त रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों का पूरा विवरण सौंपने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह सख्त कदम करीब 22,000 घर खरीदारों  को त्वरित न्याय दिलाने और मुकदमों में हो रही देरी को खत्म करने के लिए उठाया है।

फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, यूनिटेक ने अपने पूर्व प्रमोटरों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा के तहत 29,800 घर खरीदारों से लगभग ₹14,270 करोड़ और वित्तीय संस्थानों से ₹1,805 करोड़ जुटाए थे। इसमें से भारी-भरकम राशि का दुरुपयोग करने और इसे टैक्स-हैवेन देशों में निवेश करने का आरोप है।


feature-top