तेलंगाना : KCR परिवार की संपत्तियों पर जांच की आंच, रेवंत सरकार ने दिए सख्त निर्देश

feature-top

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) और उनके परिवार के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खोलते हुए उनके फार्महाउस और पारिवारिक संपत्तियों की 30 दिनों के भीतर जांच करने का आदेश दिया है विधानसभा में एक तीखे भाषण के दौरान, मुख्यमंत्री ने बीआरएस शासन पर ₹1 लाख करोड़  के बड़े भूमि घोटाले का आरोप लगाया, जिसे कथित तौर पर 'धरनी' भूमि पोर्टल की आड़ में अंजाम दिया गया था। 


feature-top