चीन-पाक सीमा आयोग पर भारत का कड़ा रुख, PoK छोड़ने की करी मांग

feature-top

भारत ने चीन और पाकिस्तान द्वारा बनाई गई सीमा संयुक्त आयोग को खारिज कर दिया। भारत का कहना है कि इस आयोग का कोई कानूनी आधार नहीं है और इस्लामाबाद भारत के उस इलाके से जुड़े इंतज़ामों को अंतिम रूप नहीं दे सकता जो उसके अवैध कब्ज़े में है। इस्लामाबाद में तथाकथित "पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग" की पहली बैठक के कुछ घंटों बाद विदेश मंत्रालय ने भारत का पक्ष स्पष्ट किया। इस बैठक में सीमा प्रबंधन, संयुक्त सीमा सर्वेक्षण और व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई।


feature-top