जयपुर : त्रिपोलिया बाज़ार में लगी भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें चपेट में

feature-top

जयपुर के त्रिपोलिया बाज़ार में मनिहारों का कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, जिससे 20 से ज़्यादा दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग सुबह करीब 7 बजे कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंज़िल पर कपड़ों की दुकान के बाहर रखे सामान के कार्टन में लगी। जल्द ही यह आग आस-पास की दुकानों तक फैल गई, जिनमें कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक के सामान की दुकानें और चूड़ियों की दुकानें शामिल थीं।


feature-top