रायगढ़ : BJP को बड़ा झटका, नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थानीय निकाय चुनाव व संगठन से जुड़े मामलों में उपेक्षा और अंदरूनी कलह से नाराज होकर नगर पंचायत के 8 भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्षदों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्षदों द्वारा उठाए गए इस अप्रत्याशित बगावती कदम से जिला संगठन में हड़कंप मच गया है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस को नगर पंचायत के राजनीतिक समीकरणों में बढ़त बनाने का बड़ा अवसर मिल गया है।


feature-top