तृणमूल कांग्रेस के नाम-निशान पर EC का ब्रेक, दोनों गुटों के इस्तेमाल पर रोक

feature-top

तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच निर्वाचन आयोग ने बड़ा अंतरिम आदेश जारी किया है। आयोग ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके आरक्षित ‘दो फूल-घास’ चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए रोक लगा दी है। 

यह विवाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता रीताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के बीच पार्टी के संगठनात्मक नियंत्रण, नाम, चुनाव चिह्न और अन्य अधिकारों को लेकर चल रहा है। दोनों पक्षों ने निर्वाचन आयोग के समक्ष खुद को वास्तविक तृणमूल कांग्रेस के रूप में मान्यता देने का दावा किया था। 

आयोग ने दोनों गुटों की दलीलें सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद फिलहाल अंतरिम व्यवस्था के तहत दोनों को मौजूदा पार्टी नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। अंतिम तौर पर किस गुट को पार्टी का नाम और आरक्षित चुनाव चिह्न मिलेगा, इस पर फैसला अभी लंबित है। 

 


feature-top