टाटा संस बनाम टाटा ट्रस्ट्स! चंद्रशेखरन के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा विवाद

feature-top

टाटा ग्रुप के भीतर एक बहुत बड़ा नेतृत्व विवाद खड़ा हो गया है। टाटा संस के बोर्ड द्वारा एन चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए फिर से कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किए जाने के फैसले को टाटा ट्रस्ट्स ने पूरी तरह 'गैरकानूनी' और अमान्य घोषित कर दिया है। 

यह विवाद तब गहराया जब टाटा संस के बोर्ड ने चंद्रशेखरन को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए विस्तार देने का प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया, लेकिन टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस फैसले पर अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए इसके खिलाफ वोट दिया। 


feature-top