कर्नाटक चुनाव 2028 : रामनगर से ही चुनाव लड़ेंगे निखिल कुमारस्वामी

feature-top

जनता दल (सेक्युलर) के युवा मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने साफ कर दिया है कि वे साल 2028 में होने वाला कर्नाटक विधानसभा चुनाव रामनगर सीट से ही लड़ेंगे। 

रामनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के बाद 38 वर्षीय निखिल कुमारस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में जाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा, "मैं रामनगर के लोगों पर पूरा भरोसा करता हूं और यहीं से दोबारा मैदान में उतरूंगा।" 

2023 की हार का बदला: निखिल कुमारस्वामी को साल 2023 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार इकबाल हुसैन से लगभग 11,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन बदलने से इनकार कर दिया है।


feature-top